Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP NEWS: कार और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, 6 लोगों की मौत

August 11, 2026

MP NEWS: कार और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, 6 लोगों की मौत

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को एक कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचक वासा के निकट बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटना के सभी पीड़ित कार में सवार थे और गुजरात के रहने वाले थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि बदनावर से लगभग चार किलोमीटर दूर पंचक वासा के निकट उज्जैन की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “मृतकों में सभी गुजरात के रहने वाले थे। अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है। शेष की पहचान की जा रही है। कंटेनर ट्रक के आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।”

बेलापुरकर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलते ही सभी से साझा की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें