Site icon Dainik Savera Times

मैं तुम्हें मरवा दूंगी… परेशान पति ने पत्नी के आशिक से करवाई शादी

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जहां, एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कोर्ट में करवा दी, क्योंकि पत्नी बार-बार उसे जान से मारने की धमकी दे रही थी। आइये इस मामले को जानते हैं विस्तार से…

कैसे शुरू हुई यह कहानी?
जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव के रहने वाले ज्ञानचंद की शादी जून 2021 में रवीना नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद दोनों का जीवन खुशियों से भरा था और उनके घर में चार साल का एक बेटा भी है। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ रवीना का अपने मायके के ही एक युवक प्रदीप कुमार गौतम से प्रेम संबंध हो गया।

पति को हुआ शक
ज्ञानचंद को पत्नी के बदलते व्यवहार पर शक हुआ। रवीना अक्सर मायके जाने लगी और फोन पर घंटों किसी से बात करने लगी। जब ज्ञानचंद ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसे प्रदीप के साथ कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं।

समझाने के बाद भी नहीं मानी पत्नी
पति ने रवीना को कई बार समझाया कि वह इस रास्ते पर न जाए, लेकिन रवीना ने उसकी एक नहीं सुनी। बल्कि उसने उल्टा पति को धमकाना शुरू कर दिया कि “मैं तुम्हें मरवा दूंगी।” यह सुनकर ज्ञानचंद को अपनी जान का डर सताने लगा।

पति ने लिया बड़ा फैसला
जब बात हाथ से निकल गई, तो ज्ञानचंद ने एक अनोखा लेकिन शांतिपूर्ण फैसला लिया। वह अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को लेकर शाहगंज तहसील स्थित एसडीएम कोर्ट पहुंचा। वहां जाकर कानूनी तरीके से रवीना और प्रदीप की शादी करवा दी। इस तरह ज्ञानचंद ने पाँच साल पुराने अपने विवाह का संबंध समाप्त कर लिया और खुद को इस तनाव से मुक्त कर लिया।

बच्चे की जिम्मेदारी पिता के पास रहेगी
कोर्ट के फैसले के अनुसार, चार साल का मासूम बच्चा अब पिता ज्ञानचंद के पास रहेगा। रवीना ने अपने बच्चे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया।

पति ने अपना दर्द किया बया
ज्ञानचंद ने बताया “मैंने अपनी पत्नी को बहुत समझाया, पर वह नहीं मानी। उसके मोबाइल में प्रेमी की कई तस्वीरें देखकर मैं टूट गया। जब उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी, तो मैंने सोचा अब इससे छुटकारा पाना ही बेहतर है। इसलिए मैंने खुद उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी।”

लोगों के बीच चर्चा का विषय बना मामला
यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि यह मामला फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की कहानी जैसा है, जहाँ एक पति अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसे उसके प्रेमी से मिलवा देता है। लेकिन यहाँ फर्क इतना है कि इस बार यह कदम डर और आत्मरक्षा के लिए उठाया गया।

 

Exit mobile version