Site icon Dainik Savera Times

Firecracker Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका… 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

firecracker factory in mp

Firecracker Factory Explosion: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

धमाका इतना तेज कि हिल गए आसपास के मकान
यह हादसा देवास के एबी रोड स्थित टोंककला इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की दीवारें तक कांप उठीं। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा विस्फोट के बाद पूरी तरह ढह गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद इलाके में धुआं ही धुआं फैल गया और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए।

 

सड़क पर बिखरे पड़े थे शरीर के टुकड़े
घटना के बाद का दृश्य बेहद दर्दनाक था। लोगों के अनुसार, विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पर मांस के टुकड़े और शरीर के हिस्से बिखरे पड़े थे। पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जिला कलेक्टर ने फिलहाल केवल दो मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस और दमकल की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिये जुट गई है।

 

Exit mobile version