MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी होने की संभावना है, जिसके बाद छात्र अपने अंक ऑनलाइन देख सकेंगे। इस साल लगभग 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
पास होने के लिए नियम
एमपी बोर्ड में सफल होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। साथ ही, थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों हिस्सों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकेंगे:
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र बिना इंटरनेट के भी SMS के जरिए परिणाम देख सकेंगे।
10वीं के लिए:
MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर भेजें 56263 पर
12वीं के लिए:
MPBSE12 <स्पेस> रोल नंबर भेजें 56263 पर
मार्कशीट में क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का विवरण, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी।
MP Board Result 2026 कैसे चेक करें?
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर दिए गए 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: अब अपना रोल नंबर सही तरीके से दर्ज करें।
Step 4: स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरें।
Step 5: अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
Step 6: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 7: चाहें तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
ये भी देखें :

