Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP में थाना प्रभारी ने रोमांटिक गाने पर बनाई Reel, जमकर वायरल हुआ वीडियो… अब सख्त आदेश जारी

July 8, 2025

MP में थाना प्रभारी ने रोमांटिक गाने पर बनाई Reel, जमकर वायरल हुआ वीडियो… अब सख्त आदेश जारी

रीवा। देशभर में युवाओं से लेकर पुलिस वाले तक फेमस होने के चक्कर में रील बनाने का खुमार चढ़ा हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पुलिस विभाग से वीडियो वायरल होने के बाद से एक बार फिर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, रीवा जिले के पुलिस विभाग से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने थाने के अंदर एक रोमांटिक गाने पर रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इस फिल्म के गाने पर बनाई रील

यह मामला सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा का बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के एक रोमांटिक गाने पर बनाया गया रील वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंकिता मिश्रा ने आरजू फिल्म का गाना, “अब तेरे दिल में हम आ गए…’ पर रील बनाई। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 

डीआईजी ने सख्त कार्रवाई करने दी चेतावनी

रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर रील बनाने या ऐसी कोई भी पोस्ट डालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो विभाग की गरिमा के खिलाफ हो। उन्होंने सोमवार को अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को एक कड़ा आदेश जारी किया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी में या सिविल ड्रेस में किसी भी तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल न करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें