
नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में रोजाना नई-नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। अब हत्यारोपी पत्नी सोनम के बारे में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पता लगा है कि राजा रघुवंशी से शादी से पहले सोनम की शादी किसी और के साथ तय हुई थी। शादी होती, उससे पहले लड़का पक्ष के लोगों ने ज्योतिष से उसकी कुंडली दिखाई थी। ज्योतिष ने जो बात घरवालों को बताई, उससे जानने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था।
अब सोनम की करतूत सामने आने के बाद वे लोग ज्योतिषी और ईश्वर का आभार जता रहे हैं कि उनके बेटे की जिंदगी बच गई। परिवार को कहना है कि अच्छा हुआ उनके बेटे की शादी सोनम से नहीं हुई। बता दें कि सोनम के ऊपर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाए जाने के आरोप हैं। इस मामले में रोजाना नए-नए खुलासे होने के दावे किए जा रहे हैं।
#WATCH | Raja Raghuvanshi murder case | Meghalaya SIT has brought the accused, including Sonam Raghuvanshi, for the recreation of the crime at Wei Sawdong Falls, Cherrapunji (Sohra) pic.twitter.com/OZgfhte5fk
— ANI (@ANI) June 17, 2025
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक जहां सोनम की शादी पहले तय हुई थी, वह परिवार सामने आया है। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर सहमति बन चुकी थी, लेकिन कुंडली को लेकर जो बात सामने आई, उसके बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्ते बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि सोनम की कुंडली देखे जाने के बाद एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि लड़की के हाथों पति की हत्या का योग है। इस बात के बाद लड़का पक्ष के लोगों ने रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया। सूत्रों के मुताबिक अब वह परिवार खुश है कि उनके बेटे की जान बच गई।
बताया जा रहा है कि सोनम मांगलिक है, जिसका विवाह मांगलिक योग वाले राजा रघुवंशी से तय हुआ था। दोनों परिवारों ने रघुवंशी समाज की पत्रिका के पास रजिस्ट्रेशन करवाया था, जहां से विवाह की बात शुरू हुई। दोनों ने 11 मई को सात फेरे लिए थे और 10 दिन बाद यह जोड़ा हनीमून पर गया था। 23 मई को हत्या के बाद राजा का शव खाई में फेंका गया था, जो 2 जून को बरामद हुआ था। आरोप है कि अपने प्रेमी राज और उसके 3 दोस्तों के साथ हत्या की वारदात को सोनम ने अंजाम दिया था। पुलिस हत्यारोपी पत्नी को अरेस्ट कर चुकी है।
मेघालय में राजा की हत्या से पहले राजा को ठिकाने लगाने की पूरी प्लानिंग इंदौर के रेस्टोरेंट में अंजाम दी गई थी। राजा ट्रांसपोर्ट कारोबारी थी। रेस्टोरेंट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यहां अक्सर सोनम और उसका प्रेमी राज आया करते थे। प्रेमी और उसके दोस्तों ने 16 मई को इसी रेस्टोरेंट में मर्डर की प्लानिंग को अंजाम दिया था, उस समय सोनम अपने ससुराल में थी, जो आरोपियों के साथ फोन के जरिए संपर्क में थी।