Site icon Dainik Savera Times

मप्र के धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विवि ने छात्रओं के लिए मासिक धर्म अवकाश की शुरुआत की

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने छात्रओं के लिए मासिक धर्म अवकाश की शुरुआत की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।प्रभारी कुलपति डॉ. शैलेश एन हाडली ने बताया कि विद्यार्थी बार एसोसिएशन समेत कई छात्रएं पिछले साल से मासिक धर्म अवकाश की मांग कर रही थीं।

उन्होंने कहा, इसके मद्देनजर, छात्र कल्याण डीन सहित हमने इस सेमेस्टर से (मासिक धर्म) छुट्टी देने का फैसला किया है। ये छुट्टियां विद्याíथयों को प्रत्येक सेमेस्टर में सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दी जाने वाली छह छुट्टियों का हिस्सा होंगी। छात्रएं ये छुट्टियां ले सकती हैं।उन्होंने कहा कि यह कदम छात्रओं के जीवन में बेहतरी लाने के प्रयासों का हिस्सा है।

Exit mobile version