Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात में 10 नाबालिग छात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

October 24, 2023

गुजरात में 10 नाबालिग छात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

अहमदाबादः गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक मदरसे के 25 वर्षीय शिक्षक को कम से कम 10 नाबालिग छात्रों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जूनागढ़ जिला पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मौलाना (शिक्षक) के अलावा पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छात्रों की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप में मदरसे के 55 वर्षीय ट्रस्टी को भी गिरफ्तार किया है। बयान में कहा गया है कि शिक्षक को सूरत में उसके ठिकाने से पकड़ा गया, जबकि मदरसा ट्रस्टी को रविवार को जूनागढ़ में एक स्थान से पकड़ा गया।

बयान के अनुसार, 17 वर्षीय लड़के की शिकायत के आधार पर, मंगरोल पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संभोग), 323 (हमला), 506-2 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जूनागढ़ के पुलिस अधीक्षक हर्षद मेहता ने मदरसा का दौरा किया और छात्रों के माता-पिता को पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें