Site icon Dainik Savera Times

महाकुंभ : माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर (उप्र): महाकुंभ के 5वें स्नान पर्व माघी पूíणमा पर बुधवार को 2 करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। सरकार ने इस दौरान, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। बुधवार तड़के से ही महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत श्रद्धालुओं का गंगा और संगम घाट की ओर आगमन जारी है। 13 जनवरी से अब तक 48 करोड़ से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं। सभी कल्पवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और केवल अधिकृत पार्किग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह 4 बजे से ही लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास में बने ‘वार रूम’ से मेला क्षेत्र की निगरानी की। उनके साथ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

Exit mobile version