Site icon Dainik Savera Times

महाकुंभ : मध्य प्रदेश में भीड़ भरी ट्रेनों में न चढ़ पाने पर हुआ हंगामा, यात्रियों ने किया पथराव

छतरपुर (मध्य प्रदेश) : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से महाकुंभ में शामिल होने जा रहे लोगों ने प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों पर 2 स्टेशनों पर पथराव किया। यह पथराव उस समय किया गया जब खचाखच भरे डिब्बों में यात्रियों ने उनके लिए ट्रेन के दरवाजे नहीं खोले। सोमवार रात छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशनों पर हंगामे के बाद, अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस घटना से जुड़ी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं, जिसमें छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशनों पर कुछ लोग चिल्लाते हुए सुने जा रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों को ट्रेन की बोगियों पर पत्थर फैंकते, उसके दरवाजों पर मारते हुए और उन्हें जबरदस्ती खोलने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है।

Exit mobile version