Site icon Dainik Savera Times

Maharashtra Accident : ऑटो-रिक्शा ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत, 15 घायल

Child Accident Today

Child Accident Today

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के ठाणो जिले में बुधवार तड़के मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक ऑटो-रिक्शा की टक्कर एक बस और कुछ अन्य वाहनों से हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ऑटो-रिक्शा ने कई वाहनों को मारी टक्कर
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के चार बजकर 15 मिनट पर शाहापुर तालुका के घोटेघर गांव में खिणावली पुल के पास हुई। शाहापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो-रिक्शा चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप वाहन डिवाइडर से टकरा कर विपरीत लेन में चला गया और एक प्राइवेट बस, दो कार तथा एक टेम्पो से उसकी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो-रिक्शा चालक सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए।
आपदा प्रबंधन बचाव दल मौके पर पहुंची
अधिकारी ने बताया कि बस नासिक से मुंबई जा रही थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि घायलों को शाहापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Exit mobile version