Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश, इलाके में मची अफरा-तफरी

May 13, 2026

ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश, इलाके में मची अफरा-तफरी

Maharashtra aircraft crash: महाराष्ट्र के बारामती तालुका में एक बार फिर प्रशिक्षण विमान हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को गोजुबावी गांव के पास रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने या नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और प्रशासन को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: इतने लाख में 2 भाइयों ने गुरुग्राम के डॉक्टर से खरीदा था पेपर, फिर देश भर में ऐसे हुआ लीक

 

दस्तावेजों की जांच शुरू
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद खेतों की ओर गिर पड़ा। विमान के गिरते ही तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। दुर्घटना में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और विमान से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद बारामती में संचालित फ्लाइट ट्रेनिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं। बारामती में रेडबर्ड और कार्वर एविएशन जैसी संस्थाएं बड़ी संख्या में ट्रेनी पायलटों को उड़ान प्रशिक्षण देती हैं। हालांकि लगातार सामने आ रहे विमान हादसों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- एयर इंडिया ने जून से अगले तीन महीनों तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं

 

दुर्घटनाओं की वजह से चर्चा में रहा है विमान
बता दें कि गोजुबावी क्षेत्र पहले भी विमान दुर्घटनाओं की वजह से चर्चा में रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान भी इसी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वहीं रेडबर्ड कंपनी का एक अन्य ट्रेनिंग विमान भी पहले इसी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो चुका है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद अब लोग प्रशिक्षण विमानों की सुरक्षा जांच और निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें