Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Dhananjay Munde

Dhananjay Munde

मुंबई : महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार कर आगे की कार्यवाही के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया है। Dhananjay Munde के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिये कहा था।
सूत्रों ने बताया कि देशमुख हत्या मामले में अपराध अन्वेशन विभाग  (सीआईडी)  द्वारा दायर आरोपपत्र तथा दो अन्य संबंधित मामलों के नतीजों पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार की रात को फडणवीस से मुलाकात चर्चा की, जिनमें कराड को आरोपी नंबर एक बनाया गया है।
परली से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक हैं मुंडे
मुख्यमंत्री फडणवीस ने धनंजय मुंडे से मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा था।  राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूíत मंत्री मुंडे बीड जिले के परली से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक हैं। इससे पहले वह बीड के संरक्षक मंत्री थे। वर्तमान में राकांपा प्रमुख अजित पवार पुणो के साथ-साथ बीड जिले के संरक्षक मंत्री हैं।
सीआईडी ने 1200 पन्नों का आरोपपत्र किया दाखिल  
एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर बीड के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख को अगवा कर लिया गया और प्रताड़ित किया गया था, इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या प्रकरण और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।
अब तक सात लोगों को किया गिरफ्तार
सरपंच देशमुख की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के ऐसे तीन अलग-अलग मामले बीड के केज थाने में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अब भी एक आरोपी फरार है।
Exit mobile version