Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : पालघर में कार ने 2 मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 3 लोग घायल

October 1, 2024

Road Accident : पालघर में कार ने 2 मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 3 लोग घायल

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कार दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद सड़क के ‘डिवाइडर’ से जा टकराई जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मनोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मसवान पुल पर रात करीब साढ़े आठ बजे हुई और कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 20 से 25 वर्ष की उम्र के तीन व्यक्ति दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुल से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रही एक कार ने दोनों मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई और पुलिस ने उसके चालक को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें