Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र : कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में 10 महिलाओं के खिलाफ मामला

दर्ज ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करने के आरोप में 10 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण क्षेत्र के अंबिवली में घटी। खड़कपाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित सब्जी विक्रेता और आरोपी पड़ोसी हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को सब्जी विक्रेता का पालतू कुत्ता इलाके में भौंकने लगा। इससे नाराज होकर आरोपी महिलाएं उसके घर पहुंचीं और कथित तौर पर उसके साथ, उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके घर पर पथराव और तोड़फोड़ भी की। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सब्जी विक्रेता और उसके परिवार के सदस्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को 10 आरोपी महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

 

ये भी पढ़ें: दिव्या दत्ता ने अमिताभ बच्चन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वह रात को 12 बजे…

Exit mobile version