Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया को 24 फरवरी को पूछताछ के लिए किया तलब

मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो विवाद के संबंध में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को 24 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ‘इससे पहले साइबर अधिकारियों ने इलाहाबादिया को पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। अब पुलिस ने उसे जांच में शामिल होने के लिए 24 फरवरी को फिर से तलब किया है।’ महाराष्ट्र साइबर पुलिस माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए दर्ज मामले की जांच कर रही है। इलाहाबादिया ने यह विवादित टिप्पणी समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की थी।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate

Exit mobile version