Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra : पुणे के गोदाम में लगी आग, 3 लोगों की हुई मौत

May 6, 2023

Maharashtra : पुणे के गोदाम में लगी आग, 3 लोगों की हुई मौत

पुणोः महाराष्ट्र के पुणो शहर में एक गोदाम में आग लगने से वहां काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे पुणो शहर के उबाले नगर के वाघोली में हुई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग मंडप सजाने वाली सामग्रियों के एक गोदाम में लगी। उन्होंने बताया कि वहां चार सिलेंडर फट गए।

उन्होंने बताया कि दमकल की कुल नौ गाड़ियों को आग बुझाने के काम पर लगाया गया, जबकि घटनास्थल पर तीन कर्मचारियों के शव मिले हैं।अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पास के एक गोदाम से 400 गैस सिलेंडर को स्थानांतरित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें