Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र: पुणो में जीबीएस के पांच और संदिग्ध मामले सामने आए, मरीजों की संख्या 197 हुई

पुणो: महाराष्ट्र के पुणो में पांच और लोगों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस बीमारी के संदिग्ध और पुष्ट मामलों की संख्या बढक़र 197 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इन पांच मरीजों में दो नए और तीन पूर्व के मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘197 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 172 में जीबीएस की पुष्टि हुई है। कम से कम 40 मरीज पुणो नगर निगम (पीएमसी) क्षेत्रों से हैं, 92 पीएमसी में नए शामिल गांवों से, 29 पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र से, 28 पुणो ग्रामीण से और आठ अन्य जिलों से हैं।’

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

Exit mobile version