Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: शिंदे 

ठाणो: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने यहां एक समारोह में, 1948 से पहले हैदराबाद राज्य का हिस्सा रहे मराठवाड़ा की मुक्ति में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अíपत की।उन्होंने कहा, हम मराठवाड़ा की मुक्ति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।
 सरकार मराठवाड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मंजूर की है। शिंदे  ने कहा कि मराठवाड़ा को समृद्धि एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
Exit mobile version