Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पोंजी योजनाओं को रोकने के लिए अध्ययन समूह बनाएगी Maharashtra सरकार : Devendra Fadnavis

December 8, 2023

पोंजी योजनाओं को रोकने के लिए अध्ययन समूह बनाएगी Maharashtra सरकार : Devendra Fadnavis

नागपुरः महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पोंजी योजनाओं के बढ़ते मामलों का अध्ययन करने के लिए एक अध्ययन समूह बनाया जाएगा और इसकी सिफारिशों पर काम किया जाएगा। वह बृहस्पतिवार से शुरू हुए राज्य विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, कि ‘राज्य सरकार तीन महीने तक इस मुद्दे पर अध्ययन के लिए एक समूह बनाएगी। समूह अपनी सिफारिशें दे देगा तो राज्य मौजूदा कानूनों में आवश्यक बदलाव करेगा। हम लोगों की गाढ़ी कमाई लूटे जाने की घटनाओं को कम करने के लिए नियमों को सख्त बनाएंगे।’’ इससे पहले रवींद्र वाइकर, अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट समेत कुछ विधायकों ने सदन में इस मुद्दे को उठाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें