Maharashtra Local Body Election Results: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना शुरू होते ही सियासी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) फिलहाल पिछड़ती नजर आ रही है। नतीजों से पहले ही भाजपा तीन सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है, जिससे गठबंधन का मनोबल पहले से मजबूत बताया जा रहा है।
इन चुनावी नतीजों को राज्य की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह संकेत मिलेगा कि शहरी मतदाताओं का झुकाव किस ओर है और आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए राजनीतिक दलों की स्थिति कैसी रहेगी।
कारंजा में ओवैसी की पार्टी की उम्मीदवार आगे
वाशिम जिले की बड़ी नगर परिषद कारंजा में असदुद्दीन आवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पार्टी की उम्मीदवार फरीदा पुंजानी आगे।
सभी 288 सीटों के रुझान/नतीजे आए, महायुति बंपर जीत की ओर
सभी 288 सीटों के रुझान/नतीजे सामने आ चुके हैं। महायुति 214 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी-130, शिवसेना (शिंदे)-51, एनसीपी (अजीत पवार-33), सीटों पर बढ़त बनाए हुए है या जीत चुकी है। वहीं महाविकास अघाड़ी को केवल 52 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
#WATCH | वाशिम, महाराष्ट्र: वाशिम नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव 2025 के लिए मतगणना शुरू हुई। pic.twitter.com/5sqMpPAyEf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2025
सुबह 10 बजे शुरू हुई मतगणना
स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई। शुरुआती घंटों में ही विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों से रुझान आने लगे हैं। शनिवार को 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद, सदस्यों के पदों के साथ-साथ 143 रिक्त सीटों के लिए मतदान हुआ था।
10 नगर परिषदों के रुझान, महायुति का दबदबा
प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक 10 नगर परिषदों में से 9 में महायुति आगे चल रही है। इनमें भाजपा को 9 और शिवसेना (शिंदे गुट) को 1 स्थान पर बढ़त मिली है। वहीं एक नगर परिषद में कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी आगे है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, स्थिति और स्पष्ट होगी।
नगर निगम चुनावों से पहले लिटमस टेस्ट
स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों को जनवरी में होने वाले नगर निगम चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इन नतीजों से यह अंदाजा लगाया जाएगा कि शहरी इलाकों में किस पार्टी की पकड़ मजबूत है और कहां विपक्ष वापसी करता दिख रहा है।
वाशिम जिले में कड़ा बंदोबस्त, 582 उम्मीदवारों का फैसला आज
वाशिम जिले की चार नगर परिषदों और एक नगर पंचायत के चुनाव नतीजे आज घोषित होंगे। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। कुल 582 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम के जरिए होना है।
अध्यक्ष पद के लिए: 35 उम्मीदवार
नगरसेवक/सदस्य पद के लिए: 547 उम्मीदवार
मतगणना को शांतिपूर्ण बनाने के लिए 990 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि 755 अधिकारी और कर्मचारी इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं।
नगरवार उम्मीदवारों का ब्योरा
वाशिम नगर परिषद
अध्यक्ष: 8 उम्मीदवार
16 प्रभागों में 32 सदस्य: 172 उम्मीदवार
रिसोड नगर परिषद
अध्यक्ष: 5 उम्मीदवार
11 प्रभागों में 23 सदस्य: 96 उम्मीदवार
कारंजा नगर परिषद
अध्यक्ष: 12 उम्मीदवार
15 प्रभागों में 31 सदस्य: 127 उम्मीदवार
मंगरूलपीर नगर परिषद
अध्यक्ष: 5 उम्मीदवार
10 प्रभागों में 21 सदस्य: 86 उम्मीदवार
मालेगांव नगर पंचायत
अध्यक्ष: 5 उम्मीदवार
17 प्रभागों में 17 सदस्य: 66 उम्मीदवार
नागपुर में 27 स्थानीय निकायों की मतगणना
नागपुर जिले की 27 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में आज मतगणना हो रही है। यहां 27 नगर अध्यक्ष और 537 नगरसेवक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। कुल 7,29,822 मतदाताओं में से 4,47,011 ने मतदान किया था, जिसमें पुरुष, महिलाएं और अन्य मतदाता शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Railway पुल पर लटक कर खतरनाक Stunt कर रहा शख्स, देखें खौफनाक तस्वीरें
अंबरनाथ में चुनावी गड़बड़ी, 174 बाहरी लोगों पर केस
ठाणे जिले के अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। मतदान के बाद एक विवाह हॉल में 174 ऐसे लोग पाए गए, जो स्थानीय निवासी नहीं थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और सभी को हिरासत में लिया।

