Site icon Dainik Savera Times

Maharashtra: दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पर व्यक्ति ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, गिरफ्तार

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला द्वारा लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना नौ अगस्त से 12 अगस्त के बीच हुई और 28 वर्षीय महिला का शव अभी तक नहीं मिला है। वहीं, वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बड़े ने कहा कि पालघर के वसई इलाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि घटना 9 से 12 अगस्त के बीच हुई है। फिलहाल, 28 वर्षीय पीड़िता का शव अभी तक नहीं बरामद नहीं हुई है।

Exit mobile version