Site icon Dainik Savera Times

Maharashtra: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ उग्रः NCP विधायक के घर को जलाया

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक रूप ले लिया है। मराठा आंदोलनकारियों ने आज बीड के माजलगांव तहसील में शरद पवार की पार्टी NCP के विधायक प्रकाश सोलंकी के घर में आग लगा दी। घर को आग लगाने के साथ ही उनके दफ्तर और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। वहीं, जब प्रदर्शनकारियों ने घर में आग लगाई, तब विधायक अपने परिवार के साथ अंदर ही मौजूद थे। मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के हमले के बाद विधायक प्रकाश सोलंके ने प्रतिक्रिया दी है। विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा “जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी आंदोलनकारियों के हमले घायल नहीं हुआ है।”

Exit mobile version