नेशनल डेस्क: छत्रपति संभाजीनगर शहर में एक बेहद गंभीर और शर्मनाक अपराध का मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन इलाके के एक होटल में एक युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित ‘ग्रेट पंजाब होटल’ की है। पीड़िता 32 वर्ष की विवाहित महिला है, जो अपने पति और बच्चे के साथ शहर में रहती है। वह एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है। आर्थिक परेशानी के चलते उसने भोकरदन निवासी अपने एक दोस्त से पैसों की मदद मांगी थी। इसी सिलसिले में दोनों ने बुधवार रात रेलवे स्टेशन इलाके में मिलने का फैसला किया। मुलाकात के बाद दोनों ने साथ बैठकर बीयर पीने की योजना बनाई। दोस्त ने होटल में कमरा नंबर 105 बुक किया। कमरे में दोनों ने बीयर पी और खाना खाया। नशे की हालत में महिला का दोस्त वहीं सो गया।
ये भी पढ़ें: South Africa: जोहानिसबर्ग के क्लब में चली अंधाधुंध गोलियां, 9 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी
रात करीब 11 बजे महिला फोन पर बात करते हुए कमरे से बाहर निकली। वापस लौटते समय वह गलती से अपने कमरे की बजाय होटल के कमरे नंबर 205 में चली गई। उस कमरे में तीन युवक ऋषिकेश तुळशीराम चव्हाण (25), घनश्याम भाऊलाल राठौड़ (27) और किरण लक्ष्मण राठौड़ (26) शराब पी रहे थे। जैसे ही महिला को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह बाहर निकलने लगी, तीनों ने उसे जबरन कमरे के अंदर खींच लिया।
आरोप है कि तीनों युवकों ने महिला को जबरदस्ती बीयर पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी होटल से फरार हो गए। सुबह करीब 5 बजे महिला को होश आया, तब उसे अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी हुई।
ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का हुआ कार एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया Health Update
इसके बाद पीड़िता सीधे वेदांतनगर पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सहायक पुलिस आयुक्त सागर देशमुख और पुलिस निरीक्षक प्रविणा यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में तलाश अभियान चलाया। पुलिस ने शाम तक तीनों आरोपियों को जिन्सी, मोंढा नाका और भानुदासनगर क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...