Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र: अमरावती से कुमकुम लेकर अयोध्या पहुंचे आध्यात्मिक गुरु

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले से कुमकुम लेकर एक आध्यात्मिक गुरु उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गए हैं, जहां सोमवार को यानी आज, नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। एक स्थानीय धार्मिक निकाय के प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमरावती से अयोध्या जा रहा, 500 किलोग्राम कुमकुम की पत्तियों से लदा एक वाहन भी रास्ते में है। अमरावती में केसरी धर्म समाज के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु राजेश्वर मौली कुमकुम युक्त चांदी के कलश के साथ उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर में पहुंच गए हैं।

कुमकुम की पत्तियों का भारत में गहरा सामाजिक और धार्मिक महत्व है। राम मंदिर में बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को अयोध्या में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बज कर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर संतों और प्रमुख हस्तियों सहित 7,000 से अधिक लोगों की एक सभा को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version