Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra Weather : महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शीतलहर, बारामती में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस

December 17, 2024

Maharashtra Weather : महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शीतलहर, बारामती में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस
Maharashtra Weather : महाराष्ट्र के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर एकल अंक तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुणो के बारामती में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पुणो और नासिक जिलों में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जलगांव में पारा गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4, 10 और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नासिक जिले के मालेगांव में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी मुंबई में सांताक्रूज़ वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि कोलाबा में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें