Site icon Dainik Savera Times

महिलाओं के फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें ईल सामग्री से बदनाम करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई: कर्नाटक से एक व्यक्ति को महिलाओं के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाने और उन्हें बदनाम करने के लिए ईल सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दहिसर पुलिस थाने के अधिकारी ने आरोपी की पहचान शुभम कुमार मनोजप्रसाद सिंह (25) के रूप में की है, जो कर्नाटक के संदूर में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच तब शुरू हुई जब इस साल जनवरी में एक छात्र ने हमें उसके नाम से एक फर्जी अकाउंट के बारे में बताया, जिससे ईल संदेश और वीडियो पोस्ट किए गए थे। हमने गूगल से तकनीकी जानकारी हासिल करने के बाद सिंह को पकड़ा। हमने पाया कि उसने 11 ऐसे अकाउंट खोले थे और महिलाओं के नाम पर 100 से अधिक ईमेल आईडी थे। हमने उसके फोन से महिलाओं के 13,500 स्क्रीनशॉट भी बरामद किए।’’ आरोपी ने कहा है कि वह महिलाओं को नग्न वीडियो कॉल के लिए परेशान करता था और यदि वे उसका प्रस्ताव अस्वीकार करती थीं तो उन्हें इस तरह से बदनाम करने की कोशिश करता था।

सिंह को भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड 

Exit mobile version