Site icon Dainik Savera Times

चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से ठाणो के एक व्यापारी की हुई मौत

नासिक: उत्तर महाराष्ट्र के नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को हरिद्वार जा रहे एक व्यापारी की चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 55 वर्षीय हरेश खेमचंद उदासी के रूप में हुई है, जो ठाणो जिले के उल्हासनगर के निवासी थे। वह अपनी पत्नी मेनका (49), बेटे हीरेन और 18 अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार हरिद्वार एक्सप्रेस से सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुंबई के उपनगर कल्याण से रवाना हुआ था। ट्रेन सुबह 11:10 बजे नासिक रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। उसी दौरान हरेश पानी की बोतल लेने के लिए ट्रेन से उतर गए।

चंद मिनटों बाद जब ट्रेन चलने लगी, तो हरेश ट्रेन में चढऩे की कोशिश करने लगे लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे में उन्हें सिर, छाती और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल नासिक जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : LPG संकट के बीच राहत: 6 साल बाद ईरान से भारत आ रही गैस

Exit mobile version