Site icon Dainik Savera Times

पुजारियों के समूह ने श्रद्धालुओं पर बोला धावा, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

Priests attacked devotees

Priests attacked devotees

कोल्हापुरः महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां, ऐतिहासिक ज्योतिबा मंदिर में 15–20 पुजारियों के एक समूह द्वारा दो श्रद्धालुओं को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर काफी लोगों ने नाराजगी जताई है। यह घटना रविवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय मंदिर में आरती हो रही थी और सासन-काठी के साथ पारंपरिक प्रदक्षिणा (मंदिर के चारों ओर घूमना) चल रही थी। इसी दौरान कुछ श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया।

वीडियो में क्या दिख रहा है
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुजारी श्रद्धालुओं को जमीन पर गिराकर मार रहे हैं। गिरने के बाद भी उन्हें लातों से पीटा जा रहा है। कुछ लोगों के सिर पर भी वार किए गए। कई लोग डरकर भागते नजर आ रहे हैं। कुछ श्रद्धालुओं को पकड़कर वापस लाकर भी पीटा गया।

 

विवाद की वजह क्या बताई जा रही है
मंदिर प्रशासन के अनुसार कुछ श्रद्धालु सासन-काठी लेकर प्रदक्षिणा के दौरान अनुशासन में नहीं थे। उन्होंने आरती में बाधा डाली, पुजारियों पर गुलाल फेंका, पारंपरिक पगड़ियां गिरा दीं, इन कारणों से माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ गया।

श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के अंदर मारपीट
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के अंदर खींच लिया और वहां उनके साथ मारपीट की। इस घटना ने लोगों को काफी आक्रोशित कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं।

 

Exit mobile version