Site icon Dainik Savera Times

Maharashtra News: नवी मुंबई में रासायनिक संयंत्र में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Jalandhar News

Jalandhar News

Navi Mumbai chemical plant fire: नवीमुंबई के औद्योगिक क्षेत्र में एक रासायनिक संयंत्र में आग लग गई और आग पर काबू पाने के प्रयास पूरी रात जारी रहे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11.20 बजे ठाणे-बेलापुर रोड पर शिरवाणो एमआईडीसी क्षेत्र में एक पॉलिमर कंपनी में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कंपनी विद्युत इन्सुलेशन सामग्री, इपॉक्सी उत्पाद और फाइबर-प्लास्टिक विद्युत उत्पाद बनाती है। अधिकारी ने बताया कि आग वहां रखे अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों के कारण फैली तथा इससे मशीनें और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों से चार दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और रात भर अग्निशमन अभियान जारी रहा। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Exit mobile version