नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां, एक कार के अंदर एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ICICI बैंक के रिकवरी एजेंट गणेश चव्हाण के रूप में हुई है। यह पूरा मामला लातूर जिले के औसा तालुका के वानवडा रोड का बताया जा रहा है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में आग लगी हुई हालत में मिली। जब पुलिस और दमकल विभाग ने आग बुझाई तो कार के अंदर एक व्यक्ति की जली हुई लाश बरामद हुई।
बोरी में बांधकर जिंदा जलाने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मृतक को पहले बोरी में बांधा गया, इसके बाद उसे कार के अंदर डालकर आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान व्यक्ति जिंदा था, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।
मृतक की पहचान गणेश चव्हाण के रूप में हुई
कार से मिली जली हुई लाश की पहचान औसा तांडा निवासी गणेश चव्हाण के तौर पर हुई है। गणेश चव्हाण ICICI बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था। उसकी इस तरह से हत्या किए जाने से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।
डायल 112 पर आई थी सूचना
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी डायल 112 पर देर रात कॉल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार पूरी तरह आग की चपेट में थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
कार के अंदर मिली पूरी तरह जली लाश
आग बुझाने के बाद जांच के दौरान पुलिस को कार के अंदर पूरी तरह जली हुई बॉडी दिखाई दी। हालत इतनी खराब थी कि शव की पहचान करना भी मुश्किल था। इसके बाद चिकित्सा अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस टीम जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या किसने और क्यों की। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या यह मामला रिकवरी से जुड़ा विवाद हो सकता है या इसके पीछे कोई और वजह है।
Watch Video- ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ SAD ਦੇ ਕੌਮੀ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ Baljit Singh ਨੇ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ
मेष: दिन शुभ रहेगा...