Site icon Dainik Savera Times

नवनीत राणा का बड़ा बयान, ‘जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए’

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र की अमरावती सीट से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने धर्म ध्वज को लेकर कड़ा बयान दिया, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। अपने भाषण में नवनीत राणा ने कहा, जो भी धर्म ध्वज की तरफ उंगली उठाएगा, उसकी उंगली काट देनी चाहिए। यानी उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी धर्म ध्वज का अपमान करे तो उसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि योगी जी ने पहले कहा था बंटोगे तो कटोगे… इस बार न बंटेंगे, न कटेंगे, एक रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे। नवनीत राणा ने इसी संदर्भ में कहा कि धर्म ध्वज पर उंगली उठाने वालों को जवाब देना जरूरी है।

धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट…
अमरावती में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने आगे कहा, परसों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या में धर्म का ध्वज फहराया। उनके मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने ऐसा करके दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश की। इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि इस इलाके में तीनों विधानसभा सीटों पर कमल (BJP) को जिताना है। एकता दिखानी है और अगर कोई उंगली दिखाए तो “उंगली काटने” की तैयारी होनी चाहिए।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नवनीत राणा का यह पूरा भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग इस बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं- कुछ लोग इसे बहुत कठोर भाषा बता रहे हैं, तो कुछ इसे धर्म के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।

Exit mobile version