मध्यप्रदेश में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

भोपाल। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज मध्यप्रदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर के शिवालयों में सुबह से शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस पावन मौके पर तमाम मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गयी है। राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर सहित अन्य शिवालयों.

भोपाल। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज मध्यप्रदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर के शिवालयों में सुबह से शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस पावन मौके पर तमाम मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गयी है। राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर सहित अन्य शिवालयों ने सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं भोजपुर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। लोग पूर्ण श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक कर रहे हैं। इस पावन मौके पर मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गयी है। त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तरह की सुरक्षा इंतेजाम किए गए हैं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस पावन पर्व पर भगवान शिव की कृपा आप सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

- विज्ञापन -

Latest News