Site icon Dainik Savera Times

Surya Chauhan Murder Case: मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Surya Chauhan Murder Case

Surya Chauhan Murder Case

नेशनल डेस्क: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। असद पर 50 हजार रुपये का इनाम था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 28 मई को बकरीद के दिन खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

ये भी पढ़ें: Himachal: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस केस में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और मुख्य आरोपी असद फरार था।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि असद पुत्र नवाब इस मामले का मुख्य आरोपी था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

शनिवार को पुलिस को असद की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Today’s horoscope 31 May 2026: किसे होगी धन प्राप्ति तो कौन करेगा मुश्किलों का सामना? जानें 12 राशियों का राशिफल

पुलिस के मुताबिक, असद खोड़ा क्षेत्र की मदरसे वाली गली का रहने वाला था। घटना के पीछे बाइक को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि असद ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी। सूर्या ने उससे बाइक चलाने के लिए मांगी थी, लेकिन बाइक देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर असद ने कथित तौर पर सूर्या पर चाकू से हमला कर दिया।

Exit mobile version