Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा टलाः मालगाड़ी से 8 कंटेनर गिरे, रेल यातायात प्रभावित

July 2, 2024

बड़ा हादसा टलाः मालगाड़ी से 8 कंटेनर गिरे, रेल यातायात प्रभावित

चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल जिले में तरावड़ी के निकट मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी से कुछ कंटेनर पटरी पर गिर गए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया।
राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन अंबाला से दिल्ली जा रही थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आठ कंटेनर गिर गए। रेलवे अधिकारी इसके कारणों की जांच कर रहे हैं। ट्रेन अंबाला से दिल्ली जा रही थी, तभी करनाल के तरावड़ी के पास यह घटना हुई।’’ उन्होंने कहा कि अंबाला-दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन इसमें कुछ घंटे और लगेंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें