Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरने से मालगाड़ी पटरी से उतरी, विभाग में मचा हड़कंप

September 16, 2024

रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरने से मालगाड़ी पटरी से उतरी, विभाग में मचा हड़कंप

सोनभद्र। सोनभद्र जिले के चुर्क और चोपन रेलवे स्टेशनों के बीच भारी बारिश के कारण सोमवार तड़के पटरियों पर पहाड़ का मलबा गिरने के कारण एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की वजह से कई घंटे तक रेलगाड़ियों का आवागमन बाधित रहा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के तीन बजे चुनार से चोपन की तरफ जा रही एक मालगाड़ी जब चुर्क से आगे बढ़ी, तभी भारी बारिश के कारण ब्रह्म बाबा पुल के पास घाघरा नदी के पोल संख्या 159/21 के नजदीक पहाड़ से गिरे मलबे से टकराकर उसका इंजन पटरियों से उतर गया तथा मालगाड़ी वहीं खड़ी हो गई।

इस दुर्घटना के पश्चात पटरियों पर रेलगाड़ियों का बाधित हो गया। मालगाड़ी के चालक और गार्ड से दुर्घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी तत्काल सक्रिय हो गये तथा पटरियों पर पुन? परिचालन कराने हेतु मरम्मत कार्य कराया गया। इस हादसे के कारण लखनऊ से चोपन की तरफ जा रही मालगाड़ी को चुनार में रोक दिया गया तथा जम्मू तवी एक्सप्रेस (अप) का मार्ग बदलकर गढ़वा से कर दिया गया। सोनभद्र रेलवे स्टेशन मास्टर अजय बाबू ने बताया कि दुर्घटना हुई थी, लेकिन अधिकारियों ने पहुंचकर पटरियों से मलबा हटवा दिया और रेलगाड़ियों का आवागमन चालू हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें