Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी से घर लौट रहे बारातियों के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 घायल

November 18, 2023

शादी से घर लौट रहे बारातियों के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 घायल

रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में आज सुबह 3 बजे एक बाराती वाहन के पेड़ से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो से सभी लोग बारात से वापस घर लौट रहे थे, तभी भरकट्टा ओपी के लुकैया गांव में स्कॉर्पियो ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें