कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस नूरपुर के पास अचानक पलट गई। इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह पूरी तरह भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि नूरपुर के न्याजपुर इलाके में बस के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इस वजह से वह बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें नूरपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को आगे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
A bus en route from Chamba to Una reportedly met with an accident near Nurpur. Initial reports suggest the driver suffered a sudden heart attack, causing the vehicle to lose control and overturn.
Prayers for everyone’s safety. 🙏 pic.twitter.com/99vWPSAfVW
— The Modern Himachal (@themodernhp) May 3, 2026
एक घायल यात्री ने बताया कि बस तेज गति में चल रही थी। एक मोड़ पर अचानक जोर की आवाज हुई और बस पलट गई, जिससे सभी लोग घबरा गए और कई लोग घायल हो गए। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया था, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को दूसरी सड़क (डिफेंस रोड) की तरफ मोड़ दिया, जिससे यातायात फिर से सामान्य हो गया।
नूरपुर में हुए बस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा, ”नियाजपुर, नूरपुर के समीप एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल, नूरपुर में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।”
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का और पूर्व विधायक अजय महाजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और ड्राइवर की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...