Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए बड़ा हादसा, खाई में गाड़ी गिरने से 5 की मौत व 15 घायल

कठुआ : जिले के बिलावर तहसील के धानु परोल क्षेत्र में आज एक टेंपो के गहरी खाई में गिर जाने से पांच यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बिलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल शाम करीब 4:40 बजे हुआ। रिपोर्टों में कहा गया है कि एक टेंपो मैक्सी कैब यात्रियों को लेकर कौग से धनु पैरोल जा रही थी। इस दौरान बरसात के मौसम के चलते फिसलन होने के कारण गाडी 100-150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में एसएचओ सुनील शर्मा के नेतृत्व में बिलावर थाना पुलिस की एक टीम भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची और बचाव अभियान में शामिल हुई। बचाव दल द्वारा चार यात्रियों के शव मौके पर ही बरामद कर लिए गए, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की भी इलाज दौरान मौत हो गई। वहीं घायल 16 यात्रियों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल (एसडीएच) बिलावर में स्थानांतरित कर दिया गया।

Exit mobile version