Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा: सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला , मौके पर हुई मौत

May 11, 2024

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा: सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला , मौके पर हुई मौत

सतना :- मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही में सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल शाम झुकेही में कोलान बस्ती के पास प्रेमा बाई कोल और राधा बाई कोल सड़क को पैदल पार कर थी। तभी एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें