Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटने से 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

November 18, 2025

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटने से 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे कानपुर के बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई। सभी गंभीर घायलों को कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलाई अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का इलाज मौके पर और आसपास के अस्पतालों में किया गया। हादसे की सूचना पर डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 25 जगहों पर छापेमारी

तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बना हादसे का कारण

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस में क्षमता से ज्यादा यात्री बैठे थे और ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। रफ्तार के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह टूट गया, जिसमें कई यात्री फँस गए थे। राहगीरों और टोल प्लाजा कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

दिल्ली से बिहार जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार, बस दिल्ली से बिहार जा रही थी और यात्रियों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस हादसे के बाद ड्राइवरों से गति सीमा का पालन करने और खासकर रात में सावधानी बरतने की अपील की है।

VD : इस देश की धरती सूरज उगते ही हिल उठी, दहशत से घरों से बाहर भागे लोग

घायलों की हुई पहचान

कानपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी सूची के अनुसार, घायलों में ये लोग शामिल हैं…

पवन कुमार, कौसर गांव, सिवान (बिहार)

सत्येंद्र कुमार, भूतिया गांव, सिवान

सपना दुबे, रामपुर दाउद, गोपालगंज

दयाशंकर, हरदिया पुरा पराए, अयोध्या

गुड्डी, सरवरसा, शिवगढ़ (बिहार)

रणधीर सिंह, विरार गांव, गोरखपुर

पवन कुमार, लौभरा गांव, सिवान

अंकुश, पनौली विटोरी, दरभंगा

अमित शर्मा, श्याम कॉलोनी, फरीदाबाद

शिवेंद्र, एकता बिहार एक्सटेंशन, दिल्ली

प्रेम प्रकाश, श्याम चक, छपरा

अभिषेक, नया गांव, बुलंदशहर

छाया कुशवाहा, सासामुसा, गोपालगंज

संप्रति और लाक्षिका, (छाया की बेटियाँ)

संदीप कुमार, गोपालगंज

साहिल, सैदपुरा, सिवान

अरविंद यादव, विजय विहार, रोहिणी (दिल्ली)

लालचंद यादव, विजय विहार, रोहिणी

रंजनी कुमारी, साखी खास, गोपालगंज

राजन कुमार, जीतीपुर पैपुलिया, बस्ती

अजय, बल्धी गांव, सिवान

गुड्डू बैठा, सीतामढ़ी

अजय कुमार, पुराना डाकखाना, बस्ती

सभी का इलाज जारी है और अस्पताल प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें