Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसा : गैरेज में लगी भयानक आग, जलकर खाक हुई 22 बसें

बेंगलुरुः बेंगलुरु में सोमवार को एक गैरेज में आग लगने से वहां खड़ी 22 निजी बसें जल गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग उस समय लगी जब वीरभद्र नगर में गराज में खड़ी बस में से एक में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कि ‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, संभवत: वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी होगी। बाद में आग गराज में खड़ी अन्य बसों तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।’’

अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया, 18 बसें पूरी तरह से जल गईं और चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। गराज में कुल 35 बसें थीं। उन्होंने बताया कि 22 बस आग की चपेट में आ गईं। चूंकि गराज खुले क्षेत्र में था, इसलिए आग लगने पर लोग जल्दी से बाहर निकलने में कामयाब हुए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Exit mobile version