Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

November 12, 2025

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुधवार को सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त रूप से आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों को रोकने के लिए बड़े तलाशी अभियान चलाए। अभियान के तहत गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से जुड़े व्यक्तियों और परिसरों पर छापे मारे गए।

सोपोर, जैंगीर और रफियाबाद क्षेत्रों में 25 से अधिक स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। खुफिया सूत्रों के अनुसार, जेईआई से जुड़े संदिग्ध लोग अलग-अलग मोर्चों पर अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए और कुछ व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की कमर तोड़ने वाला एक्शन, सुरक्षाबलों ने छापे के बाद हिरासत में लिए कई संदिग्ध

इसी तरह कुलगाम में भी जेईआई के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 200 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई। पिछले चार दिनों में जिले के विभिन्न हिस्सों में 400 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चला और लगभग 500 संदिग्धों से पूछताछ की गई। इनमें से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पड़े – तमिलनाडु मंदिर गार्ड हत्याकांड: संदिग्ध गिरफ्तार 

सुरक्षाबलों ने बताया कि यह अभियान आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने और उनके वैचारिक व सैन्य तंत्र को कमजोर करने की निवारक रणनीति का हिस्सा है। कुलगाम पुलिस ने कहा कि वह आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम है और किसी भी तत्व को जिले में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

छापेमारी के दौरान जेईआई के सदस्यों के घरों और परिसरों पर कार्रवाई की गई और उनसे आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें