Site icon Dainik Savera Times

संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन से इमामबाड़ा और ईदगाह को हटाया

Sambhal Bulldozer Action

Sambhal Bulldozer Action

नेशनल डेस्क: संभल जिले के गांव बिछौली में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह को बुलडोजर से हटा दिया। इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, गांव में खाद के गड्ढे वाली जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में तहसीलदार न्यायालय ने जनवरी महीने में ही अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के पालन में प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: इस दिन से दिल्ली और कश्मीर के बीच शुरू होगी मालगाड़ी सेवा, कारोबार पकड़ेगा रफ्तार

सुबह से शुरू हुआ अभियान

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे प्रशासनिक टीम चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची। निधि पटेल की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाने का काम शुरू किया गया। बुलडोजरों ने धीरे-धीरे इमामबाड़ा और ईदगाह के ढांचे को गिरा दिया।

मौके पर भारी भीड़ और सुरक्षा इंतजाम

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। आरआरएफ के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे

कार्रवाई के दौरान जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और पूरे अभियान की निगरानी की।

अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई अदालत के आदेश के तहत की गई है और सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। पूरे इलाके को एहतियातन पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था, जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

ये भी पढ़ें: ‘इस मंथन से देश की दशा और दिशा तय होगी, अवसर को जाने न दें’, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

Exit mobile version