Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zomato का ग्राहकों को बड़ा झटका, प्लेटफॉर्म फीस में किया इतना इजाफा

March 20, 2026

Zomato का ग्राहकों को बड़ा झटका, प्लेटफॉर्म फीस में किया इतना इजाफा

नेशनल डेस्क: Zomato ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर झटका दिया है। कंपनी ने अचानक अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है, जो आज से लागू हो गई है। अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे देने होंगे। पहले यह फीस ₹12.50 प्रति ऑर्डर थी, जिसे बढ़ाकर ₹14.90 कर दिया गया है। यानी अब हर ऑर्डर पर करीब ₹2.40 अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। खास बात यह है कि यह फीस सभी ग्राहकों पर लागू होगी, चाहे वे ‘जोमैटो गोल्ड’ मेंबर ही क्यों न हों।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी सर्विस को बेहतर बनाने और बढ़ते लॉजिस्टिक्स खर्च को संभालने के लिए की गई है। कंपनी का कहना है कि डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत रखना और ग्राहकों को समय पर खाना पहुंचाना महंगा हो रहा है, इसलिए यह कदम उठाना जरूरी था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई गई है। पिछले एक साल के भीतर यह तीसरी बार है, जब Zomato ने अपने चार्ज में बदलाव किया है। इससे साफ है कि कंपनी धीरे-धीरे अपनी कमाई बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फूड डिलीवरी कंपनियां अब मुनाफा कमाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। यही वजह है कि छोटे-छोटे शुल्क बढ़ाकर ग्राहकों से अतिरिक्त पैसा लिया जा रहा है। आने वाले समय में भी ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे ग्राहकों का खर्च और बढ़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें