Parking fees double in Delhi : नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ‘प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क’ की घोषणा करते हुए कुछ ऐलान किए। इसके तहत नवंबर से सरकारी पार्किंग का किराया दोगुना हो जाएगा। नवंबर से जनवरी 2027 तक दिल्ली में बाहर से पंजीकृत नॉन-बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित करने का फैसला सुनाया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अधिसूचित फ्रेमवर्क के अनुसार, केवल वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUCC) रखने वाले वाहनों को ही दिल्ली के पेट्रोल पंपों से ईंधन मिल सकेगा। नॉन-बीएस-4 कॉमर्शियल वाहन : 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। निजी वाहनों के अत्यधिक उपयोग को कम करने के लिए 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक अधिकृत पार्किंग सुविधाओं का शुल्क दोगुना कर दिया जाएगा। सीएनजी वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन, इमरजेंसी सर्विस वाहन और सरकारी काम से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...