Dainik Savera Times

UP में बड़ा फेरबदल, पुलिस प्रमुखों सहित 22 IPS अधिकारियों का ट्रासंफर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला हुआ है। योगी सरकार ने गुरुवार को कई जिलों के पुलिस प्रमुखों समेत 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें मुजफरनगर, इटावा के एसएसपी और लखीमपुर खीरी, कांसगंज, हापुड़, सन्त कबीर नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, कानपुर देहात, जालौन के एसपी बदले गए। बता दें, इससे पहले साल 2022 के दिसंबर में ही यूपी सरकार ने 2 आईजी और 4 एसपी स्तर के अफसरों का तबादला किया था।

Exit mobile version