Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा सड़क हादसा : बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत… 20 घायल

September 29, 2024

बड़ा सड़क हादसा : बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत… 20 घायल

मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नागपुर की ओर जा रही थी तभी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात पुलिस थाने के पास शनिवार रात करीब 11 बजे यह पत्थर से लदे एक ट्रक से टकरा गई।

मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों में से छह की हालत गंभीर है और उन्हें सतना रेफर किया गया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य का मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। अग्रवाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें