नेशनल डेस्क: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 12 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा हिरियूर तालुका के गोरलट्टू इलाके में हुआ, जहां एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे बस में बैठे कई यात्री बाहर नहीं निकल सके।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे हुई। निजी स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकार्णा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में आग फैल गई।
ये भी पढ़ें: शहीदी सभा दौरान 20 ‘आप’ क्लीनिक, 7 डिस्पेंसरी, 41 एम्बुलेंस के साथ 24 घंटे एमरजेंसी हैल्थ सर्विस उपलब्ध रहेंगी
बस में 32 लोग थे सवार
हादसे के समय बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 32 लोग सवार थे। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस वजह से कई लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी जल गया और ट्रक चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शिवकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
बस कंडक्टर ने सुनाई आपबीती
हादसे में घायल बस कंडक्टर मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह उस समय सो रहे थे। अचानक तेज आवाज हुई, खिड़की का शीशा टूट गया और वह बस से बाहर गिर पड़े। उन्हें बस इतना ही याद है, इसके बाद होश नहीं रहा। बाद में कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल यात्रियों को पहले चित्रदुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार या लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को दी कई सौगात, IYC पोर्टल का किया ई-लोकार्पण
मेष: दिन शुभ रहेगा...