Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा सड़क हादसाः SUV कार ने सड़क पर खड़े टैंकर को मारी टक्कर, 13 लोगों की मौत

October 26, 2023

बड़ा सड़क हादसाः SUV कार ने सड़क पर खड़े टैंकर को मारी टक्कर, 13 लोगों की मौत

चिक्कबाल्लापुर/कर्नाटकः कर्नाटक के (Chikkaballapur) में वीरवार को सुबह एक एसयूवी (SUV) कार ने सड़क पर खड़े एक टैंकर को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे चिक्कबाल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुई। SUV कार आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रही थी तभी चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मारी दी जिससे चार महिलाओं समेत 13 यात्रियों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना में मारे गए लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे। मृतकों में कार चालक भी शामिल है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। ऐसा संदेह है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटना हुई होगी लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक अनंतपुर के गोरंटला के रहने वाले थे और एक परिवार के नहीं थे। पुलिस अधीक्षक (Chikkaballapur) डीएल नागेश ने कहा, ‘‘हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसका एक नजदीकी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सभी लोग गाड़ी में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रहे थे और रास्ते में उनकी कार की सड़क पर खड़े एक टैंकर से टक्कर हो गई।’’

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुर्घटना का एक मामला दर्ज किया गया है और मृतकों की पहचान करने तथा उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें